Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में बछड़े का कटा सिर मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

गम्हरिया अंचल कार्यालय परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर के अंदर एक बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जे.एन. दास कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गम्हरिया के अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार और आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में बछड़े के कटे सिर को विधि-विधान से जमीन में दफन कराया गया।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों की छानबीन की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *