LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया जेएफसी गोदाम अग्निकांड: झुलसे एजीएम अभिषेक हाजरा की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

गम्हरिया से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जेएफसी सरकारी अनाज गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे एजीएम अभिषेक हाजरा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक हाजरा पिछले कुछ दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती थे, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी गोदाम में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही एजीएम अभिषेक हाजरा और गोदाम कर्मी राजू सेनापति मौके पर पहुंचे थे, लेकिन दोनों आग की चपेट में आ गए थे। गंभीर रूप से झुलसने के बाद दोनों को तत्काल टीएमएच भेजा गया था। सोमवार को राजू सेनापति की मौत हुई थी, और अब अभिषेक हाजरा के निधन से परिजनों और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, विभाग के अंदर इस हादसे को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारी अब घटना के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक शर्मा को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *