Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया में चोरी की बड़ी वारदात: चोरों ने लाखों के आभूषण और कैश चोरी किए

 

 

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत पाकुड़गोड़ा में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण और लगभग 50000 कैश चोरी कर ली है। घटना बीती रात 1:00 की आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घर के मालिक राज पांडे ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

 

घर के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जब घटना स्थल पर जांच करने पहुंची तो उन्होंने उल्टा जांच करने की जगह शिकायतकर्ता को ही डांटना लगे। उन्होंने कहा कि अपने 100 नंबर पर क्यों डायल किया, आपको थाना आकर लिखित कंप्लेंट देना चाहिए था।

 

इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहसत का माहौल है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई न करना परिजनों में मायूसी छाई हुई है। घर के मालिक राज पांडे ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बिहार के आरा जिले में अपना निजी कार्य के लिए गए थे, तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *