Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया में मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी में सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 

गम्हरिया(प्रकाश कुमार गुप्ता): गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा में आयोजित दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी के तहत शनिवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने स्वर्गीय मनोज प्रधान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इसके बाद आयोजन समिति एमबीएस के सदस्यों ने सांसद का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर सांसद जोबा माझी ने दुर्गा इंटर और बजरंग वारियर्स के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस के लिए सिक्का उछाला।

 

सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्गा इंटर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया और कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी कालीपद सोरेन सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *