Newsझारखण्डसरायकेला

गमहरिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में लोगों को किया गया जागरूक

सरायकेला-खरसावाँ, 7 जनवरी।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा बुधवार को गम्हरिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का नेतृत्व परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक ने किया, जबकि गम्हरिया थाना प्रभारी की उपस्थिति में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप, गम्हरिया परिसर में लोगों को जागरूक किया गया।

इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों, ‘गुड समैरिटन’ कानून, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों के पालन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

पुलिस ने उपस्थित कर्मचारियों व आम लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *