गम्हरिया पुलिस की बड़ी सफलता, चार तांबा चोर गिरफ्तार
गम्हरिया थाना पुलिस ने तांबा चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता पाई है। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से दो वाहन और भारी मात्रा में तांबा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से गम्हरिया व आसपास के इलाकों में लगातार तांबा चोरी की वारदातें हो रही थीं। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टायो गेट के पास घेराबंदी की गई और चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सूत्रों ने बरामद तांबे की कीमत लाखों में आंकी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
गम्हरिया थाना की इस सख्त कार्रवाई से इलाके के तांबा चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम नागरिकों में पुलिस की सक्रियता और सख्ती को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

