गोलो कुटुंग में समाज कल्याण दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा महासप्तमी पर 151 कुँवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा
दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्र हर्षोल्लास का माहौल है,वहीं राजनगर प्रखंड के एदल पंचायत अंतर्गत गोलो कुटुंग में दुर्गा सप्तमी पर 151 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई,वहीं गाँव के समीप नदी से कलश में जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुँची, और कलश स्थापित की गई ,मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुँचे,वहीं समाज कल्याण समिति के सचिव रामेश्वर दास ने बताया गोलो कुटुंग में वर्ष 1977 से दुर्गा पूजा होती आ रही है,जहाँ कमेटी के सदस्यों के प्रयास से प्रतिवर्ष धूमधाम व शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा संपन्न की जाती है,दुर्गा पूजा के दौरान रात्रि बेला में तरह तरह के कार्यक्रम भी आयोजित की जाती है,वहीँ इस वर्ष सप्तमी की रात्रि गाँव के बच्चों का डांस प्रतियोगिता होगी,महाअष्ठमी पर बरीपदा के मशहूर झुमर संगीत कार द्वारा झुमुर संगीत कार्यक्रम रखा गया है,वहीं महानवमी को डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई है,वहीं विजय दशमी को माँ दुर्गा की प्रतिमा का विषर्जन किया जायेगा,


दुर्गापुर अनुष्ठान को सफल बनाने में समाज कल्याण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल गोप, सचिव रामेश्वर दास, कोषाध्यक्ष मदन लाल दास, राकेश दास,शैलेश सरदार, नरेश दास, अशोक सरदार, विवेक दास, पोगरो खंडवाल, लखी गोप,कृष्णा खंडवाल, सुजीत महतो,विष्णु गोप,गणेश महतो,पंकज महतो,अजित महतो,संजय सरदार, हरेलाल गोप,सत्यम गोप,अजय गोप,अभय दास, चंदन खंडवाल, प्रभात दास, मृगांग गोप,प्रदीप महाकुड़, आदि का सराहनीय योगदान है।

