LatestNewsNews postSportsझारखण्डसरायकेला

गोपालपुर में कुड़मी समाज का एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता हुए पुरस्कृत

खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के गोपालपुर फुटबॉल मैदान में जनहित संघर्ष समिति की ओर से कुड़मी समाज का एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई.

जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से समाज के 24 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा व संरक्षक चिंतामणी महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इसके बाद फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एल एमसी रोलाडीह व कतवाकुदर के बीच खेला गया. जिसमें 1-0 गोल देकर रोलाडीह की टीम विजेता रही.

समापन समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगबंधु महतो, एसआई हृषिकेश महतो ने विजेता टीम को 30 हजार व उपविजेता रहे कतवाकुदर की टीम को 20 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे जूनियर स्टार कृष्णापुर (सिनी) को 15 हजार व चौथे स्थान पर रहे जोरडीहा एफसी को 8 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. जबकि छठे स्थान पर रहे शहीद निर्मल महतो रूगड़ी व लाईट क्लब सिदरी की टीम को 8-8 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगबंधु महतो ने कहा कि कुड़मी समाज के युवा हर क्षेत्र में अपनी जौहर दिखा रहे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधन में कहा कि खेल में हार जीत तय है. इसमें किसी को हार तो किसी को जीत मिलता है. जीत उन्हें मिलता है जो रणनीति और जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल में अपना भविष्य बनाने की अपील की. संचालन रूपेश महतो व विमल ग्वाला ने किया. मौके पर सूरज महतो, पिंटू महतो, खगेश्वर महतो, समाजसेवी केशव महतो, नीतीश महतो, पंकज महतो, प्रदुम महतो, जयराम महतो, विक्की महतो, हर मोहन महतो, संजय महतो, मोहन महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी व समाज के लोग उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *