LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

गोपालपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेता टीमों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर में जनहित संघर्ष समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार शाम लगभग 6 बजे सम्पन्न हुई. प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगबंधु महतो शामिल हुए.

 

फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिल ब्रदर्स सीटीएम व पार्ट-2 एफसी बारूडीह के बीच खेला गया. जिसमें पेनाल्टी शूटआउट 3-1 से सीटीएम की टीम विजेता रही. विजेता टीम को 80 हजार व उपविजेता रहे बारूडीह की टीम को 50 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे झारखंड टाइगर एवं चौथा स्थान पर रहे रफ्तार बॉयज की टीम को 20-20 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि खेल में हार जीत लगे रहती है.

हार जीत में ही खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर कमेटी के संरक्षक चिंतामणि महतो, कन्हैयालाल सामड, शंकर लोवादा,यमुना तांती, दशरथ महतो, रूपेश महतो, सूरज महतो, राम कृष्णा महतो, रस रंजन महतो, मोहनलाल महतो, बलराम महतो, हरमोहन महतो, खगेश्वर महतो,आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *