NewsSportsझारखण्डसरायकेला

गोपालपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, आमदा ओपी प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन 

 

खरसावां प्रखंड अंतर्गत जनहित संघर्ष समिति गोपालपुर की तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई. जिसका उद्घाटन आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जगबंधु महतो व संरक्षक चिंतामणी महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इस फुटबाल प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र से कुल 56 टीमों ने हिस्सा लिया है. इस दौरान आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से बेहतर खेल का प्रदर्शन करें सफलता अवश्य मिलेगी.

खेल से शारीरिक फिटनेस के साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ती है. इसके बाद फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोपालपुर व चाचा के बीच खेला गया. फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 3 दिसंबर को होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे. मौके पर सूरज महतो, राम कृष्णा महतो, रस रंजन महतो, विमल ग्वाला, विजय महतो, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *