Newsझारखण्डसरायकेला

ग्रामीणों के शिकायत पर विधायक सविता महतो ने किया निर्माणधीन चांडिल कांड्रा सड़क का निरीक्षण 

 

 

ईचागढ़ लगातार ग्रामीण व आमजनों की शिकायत पर गुरुवार को विधायक सविता महतो ने निर्माणधीन चांडिल गोलचक्कर से कांड्रा सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक के साथ पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार रजक भी उपस्थित थे। इस दौरान विधायक ने सड़क का निरीक्षण कर संवेदक को सड़क का निर्माण मानक के आधार पर करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत मिलने पर सड़क का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण करने वाले संवेदक को कड़ी हिदायत दी गई की सड़क निर्माण में किसी प्रकार की कोताही न बरते। इस दौरान विधायक ने सड़क निर्माण में उपयोग हो पिच का ऊंचाई को देखा, साथ ही सड़क निर्माण में उपयोग हो रहे मैट्रियल का गुणवत्ता को देखा।

मालूम हो कि 8 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से चांडिल कांड्रा मार्ग मरम्मती कार्य चार माह में पूरे किए जाने का लक्ष्य है। उक्त 6.3 किमी सड़क काफी जर्जर अवस्था में था विधायक सविता महतो ने सड़क का शिलान्यास कर मरम्मती कार्य प्रारंभ किया था । इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार रजक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, समर भुईयां, मोतीलाल सोरेन, शिमल बेसरा, राहुल वर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *