LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

ग्रामीणों ने की झरझरा हाट को झरझरा में ही स्थापित करने की मांग -सांसद जोबा माझी के पहल पर डीसी समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे झरझरा

झरझरा व टोयबो हाट नामकरण विवाद सुलझाने को हुई आमसभा, टोयबो की तरह झरझरा में भी बनेगा शेड

 

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत अन्तर्गत झरझरा व टोयबो हाट नामकरण विवाद को लेकर झरझरा में बुधवार को चितपील पीढ़ के मानकी बागुन सोय की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई। विवाद के निपटारे को लेकर सांसद जोबा माझी की पहल पर आमसभा में उपायुक्त चंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी, अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा शामिल हुए। आमसभा में ग्रामीणों ने एक स्वर में सांसद समेत अधिकारियों के समक्ष कहा कि झरझरा हाट को झरझरा में ही स्थापित किया जाए।

कहा कि झरझरा के नाम से टोयबो में हाट संचालित होने से लोग दिगभ्रमित हो रहे है और सरकारी योजनाओं का लाभ टोयबो को मिल रहा है। मानकी बागुन सोय, जगन सिंह हासदा, मुखिया सामाड, अंकित महतो समेत अन्य की बातों को सुनने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा झरझरा हाट में शेड निर्माण के बाद उत्पन्न विवाद को वह सुलझाना चाहती है। यही कारण है कि ग्रामीणों के साथ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। सांसद ने कहा आपस में विवाद करने से कोई फायदा नहीं है। अगर झरझरा के लोग चाहते है कि टोयबो की तरह यहां भी बाजार शेड का निर्माण हो तो यहां भी करा दिया जाएगा। सांसद ने कहा झरझरा और टोयबो दोनों जगह पर अलग-अलग दिन हाट लगे, किस दिन कहां हाट लगेगा यह दोनाें पक्ष आपस में बैठ कर तय कर लें। वहीं उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा टोयबो की तरह झरझरा में भी उसी आकार का शेड निर्माण कराया जाएगा। दो दिनों के अंदर ही जमीन की मापी कर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा झरझरा और टोयबो में अलग-अलग दिन हाट आयोजित होने से उम्मीद है विवाद समाप्त हो जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आपस में सद्भावन व प्रेम बनाए रखने की अपील की। आमसभा में मुकुंद गागराई, मधुसूदन गागराई, गोंदो गुंदुवा, सुरेन गागराई, पांडेराम सिजुई, शंकर सोय, संजीवन भूमिज, मुकेश बानरा, मुचिया सामड, केरा गुंदुवा, जगमोहन तांती, लखन गागराई, राम मुंडारी, रविंद्र मुंडारी समेत काफी संख्या में होयोहातु पंचायत के मुंडा व ग्रामीण उपस्थित रहे

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *