Newsझारखण्ड

गुमला में दर्दनाक हादसा: कोयल नदी में डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत, पूरे गांव में मातम

गुमला जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा गांव के पास कोयल नदी में नहाते समय 14 वर्षीय बालक अभिषेक कुजूर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। इसी दौरान नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।

 

अभिषेक आदर्श नगर ढोढरी टोली का रहने वाला था और नोट्रे डेम स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता भोला चौधरी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की।

 

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *