गुरुडीह की मुखिया सपना कुमारी रांची से बरामद, 2 अक्टूबर से थीं लापता
बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड स्थित गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, जो बीते 2 अक्टूबर से रहस्यमय तरीके से लापता थीं, आखिरकार पुलिस ने उन्हें रांची से सकुशल बरामद कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, सपना कुमारी के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बोकारो पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की और तकनीकी जांच के साथ-साथ विभिन्न जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
जांच के क्रम में पुलिस को मुखिया के मोबाइल लोकेशन से कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर बोकारो पुलिस ने रांची पुलिस की सहायता से एक संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की। इस टीम ने रांची में छापेमारी करते हुए सपना कुमारी को बरामद कर लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सपना कुमारी से अब पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कहां और किन परिस्थितियों में थीं। वहीं, परिजनों ने राहत की सांस ली है कि वह सुरक्षित मिल गई हैं।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह लापता होना था या किसी अन्य वजह से वह बाहर थीं।

