गुवा शहीदों को श्रद्धांजलि – देवेंद्र नाथ महतो और बेबी महतो ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया
गुवा, 08 सितंबर:


झारखंड आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण माने जाने वाले गुवा गोलीकांड की आज 43वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में 8 सितंबर 1980 को आदिवासी अधिकारों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई थी। इस गोलीकांड में 14 आदिवासी शहीद हुए थे और अनेक घायल हुए थे।
इस अवसर पर झारखंड की राजनीतिक पार्टी JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष बेबी महतो, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष करन महतो, सरायकेला जिला अध्यक्ष दीपक महतो सहित अन्य पदाधिकारी गुवा पहुँचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गुवा और किरिबुरू क्षेत्र लौह अयस्क से समृद्ध हैं। खनन परियोजनाओं के लिए आदिवासियों की जमीन और जंगल अधिग्रहित किए गए थे, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास नहीं मिला। इसी अन्याय के खिलाफ आदिवासी समाज ने आंदोलन छेड़ा था, जो बाद में झारखंड आंदोलन की आधारशिला बना।
नेताओं ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। हर वर्ष 8 सितंबर को गुवा शहीद दिवस मनाकर उनकी स्मृति को जीवित रखा जाता है।

