Newsझारखण्ड

हाथियों के बढ़ते हमलों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, लोगों से सतर्क रहने की अपील  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल क्षेत्र में लगातार हो रहे हाथियों के आक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हाथियों की गतिविधियों से जिलेवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

 

जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी हाथी भ्रमण करता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इसके लिए संपर्क सूत्र 9835249408 जारी किया गया है। इस नंबर पर जितेंद्र सिंह, आरएफओ नोआमुंडी से संपर्क कर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी जा सकती है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

प्रशासन ने बताया कि चाईबासा और कोल्हान वन प्रमंडल क्षेत्र में गठित विशेष टीमों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमों को तैनात किया गया है, जो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक कदम उठाती हैं।

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथियों को देखकर घबराएं नहीं, न ही उनके नजदीक जाने का प्रयास करें। सामूहिक रूप से सतर्क रहकर और समय पर सूचना देकर जान-माल की क्षति को रोका जा सकता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *