LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

हेंसल में सैकड़ों सुहागन महिलाओं ने वट वृक्ष पर की वट सावित्री की पूजा अर्चना।

राजनगर प्रखंड के हेंसल बाजार में स्तिथ वट वृक्ष में सोमवार को वट सावित्री की पूजा अर्चना की,इस मौके पर सैकड़ो सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखी।

वहीं वट वृक्ष पर जगद्धात्री मंदिर के पुजारी किशोर नंद के द्वारा की गई,महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा धागा बांधा,इस मौके पर पुजारी ने वट सावित्री पर व्रत रखने के महत्व को बताया उन्होंने कहा इस व्रत को करने वाली स्त्रियां देवी सावित्री की तरह अपने पति के लिए लंबी आयु,आरोग्यता एवं सौभाग्य की कामना करती है,इस दिन सुहागन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती है,और देवी सावित्री और सत्यवान की कथा का पाठ करती है।मान्यता है कि वट वृक्ष में त्रिदेव का वास है,साथ ही वट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री को पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाए थे, इसलिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा और कथा पाठ करने से महिलाओं को व्रत का पूरा फल मिलता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *