Newsझारखण्ड

हिंदू नव वर्ष पर प्रभात फेरी का स्वागत, पुष्पवर्षा व चॉकलेट वितरण

जमशेदपुर: हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा आयोजित प्रभात फेरी का शहर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक पर प्रभात फेरी में शामिल भैया-बहनों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा चॉकलेट का वितरण भी किया गया।

प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य लोगों ने नव वर्ष मंगलमय हो, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, राजा विक्रमादित्य अमर रहें, विक्रम संवत अमर रहे तथा डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार अमर रहें जैसे नारों से वातावरण को उत्साहमय बना दिया।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों का भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार समेत रविशंकर विश्वकर्मा, नवीन गुप्ता, चंद्रमोहन, दिलीप साव, रोहित दास, रामानंद महतो, रितेश कुमार पिंटू, रितेश विश्वकर्मा, जगदीश निषाद, उल्लास नाग, श्यामल दास, मुकेश प्रजापति, अशोक महंती, मणिकांत पोद्दार और संजय साव सहित कई लोग उपस्थित थे।

यह आयोजन हिंदू नव वर्ष के स्वागत के साथ-साथ सांस्कृतिक और राष्ट्रभावना के संदेश को भी प्रबल रूप से सामने लाने वाला रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *