Newsझारखण्ड

हजारीबाग में ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक असर: बड़कागांव के भीम कुमार ने गंवाए 3 करोड़ रुपए, कर्ज में डूबा परिवार

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के रहने वाले भीम कुमार प्रजापति की जिंदगी ऑनलाइन गेमिंग की लत से पूरी तरह बदल गई है। एनटीपीसी से जमीन अधिग्रहण के बदले उन्हें करीब दो करोड़ रुपए का मुआवजा मिला था, लेकिन कुछ ही महीनों में उन्होंने यह पूरी राशि ऑनलाइन गेम्स में गंवा दी। शुरुआत में उन्होंने इसे मनोरंजन के तौर पर खेलना शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे जीतने की चाह में उन्होंने और पैसे लगाने शुरू कर दिए।

 

भीम कुमार ने बैंक में जमा रकम खत्म होने के बाद रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लेकर करीब एक करोड़ रुपए और गेमिंग में झोंक दिए। कुल मिलाकर उन्होंने तीन करोड़ रुपए गवां दिए और अब गंभीर आर्थिक संकट में हैं। बताया जा रहा है कि कर्जदाताओं के दबाव के कारण वह बीते तीन महीनों से एनटीपीसी की नौकरी पर भी नहीं जा रहे हैं।

 

उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और युवाओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहें। भीम कुमार ने कहा, “शुरुआत में यह मनोरंजन लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत सब कुछ छीन लेती है।” सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद अवैध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म सक्रिय हैं, जो लोगों को आर्थिक तबाही की ओर धकेल रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *