हलुदबनी में फुटबॉल का महाकुंभ: खेल भावना और युवा जोश का शानदार संगम
दिनांक 28/02/2026 को ग्राम हलुदबनी स्थित क्लब खेेरवाल मार्शल, माॅडवा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल फाइनल प्रतियोगिता उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। यह आयोजन क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को उपस्थित होना था, किंतु अपरिहार्य कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उनके निर्देशानुसार घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष श्री दुर्गा चरण मुर्मू कार्यक्रम में पहुंचे और उनकी गरिमामयी उपस्थिति में फाइनल मुकाबला खेला गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम पुरस्कार – डी.एफ.सी. बोडाडीह (₹20,000/-)
द्वितीय पुरस्कार – दादा एफ.सी. (₹15,000/-)
तृतीय पुरस्कार – जूनियर जारपा बाघुडिया (₹7,000/-)
चतुर्थ पुरस्कार – डी.एफ.सी. धोडागा
इस अवसर पर श्री दुर्गा चरण मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए झारखंड में खेलकूद के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में इस प्रकार की फुटबॉल प्रतियोगिताएँ और भी व्यापक एवं भव्य रूप में आयोजित की जाएंगी।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला रहा, बल्कि क्षेत्रीय एकता, उत्साह और खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा देने वाला सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में झामुमो के अबनी महतो, देवलाल माहतो, विक्रम मुर्मू, ध्यान चाद सोरेन, सुशांत पात्र सहित क्लब के सदस्य ठाकुर प्रसाद मुर्मू, चेतन मुर्मू, बैद्यनाथ टुडू, जवाहरलाल मुर्मू, सरकार मुर्मू, धीरेन्द्र नाथ मुर्मू, मोटका मुर्मू, कृष्णा हासदा, अजीत मुर्मू, धुमा मुर्मू, नरेस मुर्मू आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

