JamshedpurNewsझारखण्ड

होली के अवसर पर मुस्लिम समाज ने वरीय पुलिस अधीक्षक को दी शुभकामनाएं, सौहार्द का दिया संदेश

 

 

जमशेदपुर : होली के पावन पर्व के अवसर पर जमशेदपुर में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान के नेतृत्व में समाजसेवियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर होली की बधाई दी और शहर में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन की भूमिका की सराहना की।वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने भी उपस्थित सभी लोगों को पवित्र माह-ए-रमज़ान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर हमेशा से आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति की मिसाल रहा है और सभी लोगों को मिलजुल कर त्योहार मनाने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि होली और रमज़ान दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखें।

 

इस मुलाकात के दौरान कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें शामिल हैं— झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं हज कमेटी सदस्य शेख बदरुद्दीन, हिंद आईटीआई के निर्देशक डॉ. ताहिर हुसैन, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, समाजसेवी हाजी अज़ीज़ हसनैन, दिशा कंस्ट्रक्शन के नादिर खान।

 

इन सभी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को होली की शुभकामनाएं देते हुए शहर में कानून – व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने अन्य पुलिस अधिकारियों को भी होली की शुभकामनाएं दीं, जिनमें— पुलिस उप अधीक्षक भोला प्रसाद, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, शामिल रहे। होली और रमज़ान जैसे पावन अवसरों पर इस तरह की मुलाकातें समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का संदेश देती हैं। जमशेदपुर में मुस्लिम समाज द्वारा होली की शुभकामनाएं देने की यह पहल गंगा- जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक मानी जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *