होली के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झुमके दर्शक
ईचागढ़- प्रखंड क्षेत्र के कुटाम टोला चोगाटांड़ में मंगलवार को होली के सुअवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रताप महतो ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम में पांता झुमर नृत्य व गीत में दर्शक जमकर झुमे। बंगाल के झाड़ग्राम लोदासुली के झुमर शिल्पी चुमकी रानी एवं पार्टी ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झुमके को मजबुर किया। झुमर नृत्य में अगल बगल के दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग एक झलक पाने को आतुर देखें गए। वहीं पुरूलिया बाघमुण्डी के विपद तारणी छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद परशुराम महतो एवं झालदा पुस्ती के शिव शक्ति छऊ नृत्य समिति के उस्ताद सुरत कुमार महतो एवं दल के बीच मानभूम शैली का छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया।



मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,मनोरंजन महतो, वरिष्ठ पत्रकार अरूण माझी,हाराधन महतो, मदन गोप, छविनाथ महतो, तुलसी महतो, विपत्ति महतो, सुफल गोरा चांद महतो, सुदर्शन सतमन, ,जगदिश महतो, पूर्व मुखिया भिष्मदेव महतो,आनंद सतमन, मनैज महतो,मेघनाथ सिंह मुण्डा सहित कमिटी के सदस्य उपस्थित थे।


