LatestNewsNews postSportsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

हरेलाल महतो के जन्मदिन पर भव्य आयोजन: धातकीडीह में गूंजेगी HLM ट्रॉफी, ₹2 लाख इनामी मुकाबले के साथ कुंदन कुमार देंगे शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

चांडिल, जनसेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी हरे लाल महतो के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी HLM ट्रॉफी – विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 06 और 07 अक्टूबर 2025 को चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में संपन्न होगी।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ 06 अक्टूबर को हरे लाल महतो के जन्मदिन समारोह के साथ होगा। उद्घाटन दिवस पर जहां खिलाड़ियों के बीच मुकाबले शुरू होंगे, वहीं 07 अक्टूबर को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा और समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

 

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। दो दिनों तक रोमांचक मुकाबलों के बाद 07 अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा। विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त टीमों को एक–एक लाख रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त बेस्ट खिलाड़ी और बेस्ट गोलकीपर को साइकिल पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। 06 अक्टूबर को मेला परिसर में निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर लगाया जाएगा, जबकि 07 अक्टूबर को ब्रम्हानंद ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए लोकप्रिय गायक कुंदन कुमार एंड टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

 

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, तथा पूर्व विधायक लंबोदर महतो सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

 

इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए जनसेवा ही लक्ष्य संस्था के पदाधिकारी और सदस्य व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं। संस्था का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को भी सशक्त करना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *