हरि लोहार बने जेएमएम व्यवसायी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, समर्थकों ने माला पहना कर किया स्वागत
सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला समिति का विस्तार केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कर दिया है.वही सरायकेला खरसावां व्यवसायी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हरि लोहार को उनके समर्थकों ने गुलदस्ता देकर व माला पहनाकर स्वागत किया है.साथ ही उनको बधाई देने के लिए उनके आवास पर समर्थकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है. व्यवसायी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हरि लोहार ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी दिया है. वह पार्टी के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करते रहेंगे.



