Newsझारखण्ड

हरमू स्थित JMM कार्यालय में सियासी हलचल, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर भरोसा जताते हुए लातेहार जिले से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि झामुमो की राजनीति आदिवासी, मूलवासी, किसान और आम जनता के हितों पर केंद्रित है। साथ ही उन्होंने सभी नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

यह सदस्यता अभियान झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ सहदेव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जिला सचिव बुदेश्वर उरांव की भी सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव समेत कई सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग झामुमो में शामिल हुए।

 

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में झामुमो का जनाधार और व्यापक होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *