Newsझारखण्ड

इनर व्हील क्लब चाईबासा ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया

 

चाईबासा: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए इनर व्हील क्लब चाईबासा द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रुंगटा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से चाईबासा–टाटा मुख्य मार्ग स्थित भादुडी गांव में आयोजित किया गया, जहां 100 ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

 

इसके अलावा इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्षा देवजानी डे द्वारा झींकपानी स्थित संचार वृद्ध आश्रम को एक गर्म पानी का हीटर भी प्रदान किया गया। कंबल वितरण के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष और खुशी देखी गई। कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से ग्रामीणों के बीच फल एवं बिस्किट का भी वितरण किया गया।

 

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा शालिनी सराफ, पूर्व अध्यक्षा देवजानी डे तथा शोभा गुप्ता उपस्थित थीं। क्लब की अध्यक्षा शालिनी सराफ ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के मानवहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। उल्लेखनीय है कि इनर व्हील क्लब पिछले तीन वर्षों से लगातार कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *