जैतगढ़ में कमल किशोर पोद्दार का अंतिम संस्कार, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जैतगढ़(प्रकाश कुमार गुप्ता): जैंतगढ़ भाजपा मंडल प्रतिनिधि विकास पोद्दार के पूज्य पिताजी कमल किशोर पोद्दार का निधन 10 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।


गुरुवार को जैतगढ़ स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतिम संस्कार में भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर उन्होंने बताया कि मैं पोद्दार जी को व्यक्तिगत रूप से जानता था वह काफी मृदुभाषी और सामाजिक व्यक्तित्व के मालिक थे, उनके निधन से हम सभी खुद को मर्माहत महसूस कर रहे हैं। उनकी क्षतिपूर्ति तो नहीं हो सकती है, लेकिन उनके आदर्श पर चलना ही हम सबों का कर्तव्य बनता है। इस अवसर पर भाजपा जागनाथपुर मंडल अध्यक्ष रायभूमीज, भाजपा जैंतगढ़ मंडल अध्यक्ष अर्जून सरदार, सुभाष सिंन्हा, अश्वनी तातार, सत्यपाल बेहरा, दुनिया कुम्हार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमल किशोर पोद्दार एक सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

