जंगली हाथी की हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती
ईचागढ़ – ईचागढ़ थाना अंतर्गत आदरडीह गांव के जंगल में आदरडीह निवासी अमूल्य महतो, उम्र- 43 वर्ष को जंगली हाथी ने बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को आदरडीह स्थित एक निजी क्लीनिक पर लाया गया, जहां से ग्रामीणों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ भेजा गया। जँहा से बेहतर चिकित्सा हेतु एमजीएम हॉस्पिटल जमशेदपुर भेजा गया। वही वन विभाग के द्वारा इलाज के लिए घायल व्यक्तियों के परिवार वालों को नगद दस हजार रु की आर्थिक सहायता किया।


ग्रामीणों के अनुसार दो जंगली हाथी आसपास के जंगलों में भटक रहे थे, इस बीच अमूल्य महतो बुधवार को अपना बकरी, गाय, बैल को चराने के लिए जंगल की ओर ले गए थे। इसी समय अचानक दो जंगली हाथियों से भिड़ंत हो गई जिससे अमूल्य महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र से जंगली हाथियों को भगाया जाए ,अन्यथा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। दिनदहाड़े हाथी द्वारा लोगों के ऊपर आक्रमण हो रहे है जिससे ग्रामीण डरे सहमें हुए है एवं वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। हाथी ने अमुल्य महतो का गले में दांत से मारकर घायल कर दिया है।


