जेएलकेएम के खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो की शादी समारोह में शामिल हुए, डुमरी विधायक जयराम महतो
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो के शादी समारोह में उनके पैतृक गांव सरायकेला प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव पार्टी के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए. इस मौके पर विधायक जयराम महतो ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की. साथ ही ग्रामीणों से मिलकर उनके समस्या से रूबरू हुए. लोगों से खुशी का इजहार करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों में शामिल होने और शुभकामनाएं देना हमारे संस्कृति और परंपरा रही है. मौके पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.



