जेएलकेएम की जीत: ब्रेक्स इंडिया कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन में मिली सफलता
वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने 18 जमीनदाताओं को स्थाई नौकरी देने पर सहमति जताई। यह वार्ता प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी सरायकेला, थाना प्रभारी सरायकेला तथा जेएलकेएम पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक महतो, तरुण महतो, मुखिया बीरबंस एवं विस्थापित परिवार के सभी इंफिनिटी के माध्यम से ब्रेक्स इंडिया में प्रतिनियुक्त कर्मचारी, ग्रामीण तथा ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बीरबास के प्लांट हेड श्री रंजीत बनर्जी, श्री अमित शर्मा (HR) के बीच हुई।


वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 18/10/2025 को ब्रेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पेरोल पर स्थाई नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। इस दौरान सभी निम्नलिखित कार्यरत कर्मियों को दिनांक 18/07/2025 से 17/10/2025 तक तक टेक्निकल मॉडल, मेंटेनेंस, असेंबली, प्रेस शॉप, शू सेल, मशीनिंग सेल तथा अन्या प्रोडक्शन एरिया में ट्रेनिंग दिया जाएगा।

जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि यह जीत जमीनदाताओं की जीत है। ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है और यह साबित करता है कि संघर्ष और एकजुटता से ही न्याय मिलता है।
आंदोलनकारियों ने रात भर तंबू लगाकर आंदोलन करने का फैसला लिया था। पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने आंदोलनकारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए रात को उनके लिए भोजन पकाया। वह खुद चूल्हे के पास खड़े होकर आंदोलनकारियों के लिए भजन के लिए रात को भोजन पकाते हुए नजर आए।

वार्ता के दौरान विदेश्वर महतो, प्रेमांशु महतो, रोहित महतो समेत अन्य जेएलकेएम नेता भी मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन ने वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में मदद की।
देखें वीडियो :-
वार्ता के बाद आंदोलनकारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अब हमें न्याय मिला है। सभी 18 कर्मियों को ब्रेक्स इंडिया में स्थाई नियुक्ति हेतु दिनांक 18/10/2025 को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।


