LatestNewsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

जेएलकेएम की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक 21 फरवरी को, संगठन मजबूती पर होगी चर्चा

कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक 21 फरवरी को, संगठन को मजबूत करने पर होगा मंथन

 

गम्हरिया: कोल्हान प्रमंडल के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए एक अहम बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक 21 फरवरी 2025, दिन शुक्रवार, सुबह 10 बजे से रामचंद्रपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण, गम्हरिया थाना के समीप आयोजित होगी।

 

इस बैठक में JLKM केंद्रीय, पूर्व प्रत्याशी (लोकसभा/विधानसभा), प्रमंडल, जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

 

जानकारी के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडलीय अध्यक्ष नवीन महतो करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में संगठन को नई दिशा देने और उसे मजबूत करने को लेकर चर्चा की जाएगी।

 

नवीन महतो ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं। इस बैठक को संगठन के आगामी रणनीतिक निर्णयों के लिए अहम माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *