Newsझारखण्डसरायकेला

जेएलकेएम ने मांडू विधायक का किया पुतला दहन   

 

 

टाइगर जयराम महतो पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

 

 

 

राजनगर में मंगलवार को जेएलकेएम सुप्रीमो व विधायक टाइगर जयराम महतो पर आजसू के मांडू विधायक तिवारी महतो की अभद्र टिप्पणी के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिदो कान्हू चौक पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने किया। इस दौरान महिलाओं ने विधायक के पुतले को चप्पलों से पीटा और कार्यकर्ताओं ने चुल्लू भर पानी में डूब मरो जैसे नारे लगाए। पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तिवारी महतो की विधायकी रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक ने सड़क छाप भाषा का प्रयोग कर संविधान के मान को ठेस पहुंचाई है। वहीं युवा जिलाध्यक्ष रोहित महतो ने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की। महिलाओं ने कहा कि टाइगर महतो के अपमान से पूरे झारखंड की मातृशक्ति आहत हुई है। इस दौरान विद्देश्वर महतो, गोपीनाथ मार्डी, सुरेश सुरीन, राजेश लोहार, सुजय प्रामाणिक, प्रभाँशु महतो, रूबी महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *