Newsझारखण्ड

जगन्नाथपुर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

जगन्नाथपुर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को मानवाधिकार सहायता संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवराज हेस्सा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जगन्नाथपुर चौक से कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर की गई। इस दौरान अध्यक्ष हेस्सा ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयंतो कुमार से मुलाकात कर मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों का उपचार सही और सुचारू रूप से किया जाए।

 

इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने जगन्नाथपुर थाना का दौरा कर थाना प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को मानवाधिकार नियमों का पालन करने और जनता में जागरूकता बढ़ाने की जानकारी दी गई।

 

प्रदेश अध्यक्ष हेस्सा ने राजकीय रास्सेल उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर मानवाधिकारों की जानकारी दी और उन्हें अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम में जिला प्रभारी राजेश कुम्हार, अनुमंडल अध्यक्ष देवेंद्रनाथ सिंकु, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश हेम्र्बम, संयोजक विरेंद्र हेम्र्बम, सयोजक बमिया सिंकु, प्रखंड सुरेंद्र सिंकु और अन्य मानवाधिकार सहायता संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *