जगन्नाथपुर में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण
जगन्नाथपुर: चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन, चाईबासा ने एसआर रुंगटा ग्रुप, चाईबासा से प्राप्त कंबल का वितरण प्रखंड जगन्नाथपुर के ग्राम पटाजैत में किया। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए यह वितरण विशेष रूप से जरूरतमंद और वृद्ध लोगों के लिए आयोजित किया गया।


आयोजन की व्यवस्था प्रमुख पूर्व मुखिया राय भूमि ने की और उन्होंने ग्रामीणों को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। संस्था के सचिव प्रताप कटिहार ने कहा कि हर वर्ष वृद्ध और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर समाज की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों से अपने आस-पड़ोस के जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की।

कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रताप कटियार, महतो संजय बारिक, परमेश्वर महतो, कृष्ण सिरका, गंगाराम पिंगुवा, अजय बोबंगा, गोपाल पिंगुवा, गोरा बोबोंगा, बबलू पीगुवा और चरण पिंगुवा सहित कई लोग उपस्थित थे।
संस्था का यह छोटा सा प्रयास वृद्ध जनों को ठंड से राहत प्रदान करने में सहायक साबित हुआ।

