BJPNewsझारखण्ड

जगन्नाथपुर विधानसभा में अटल स्मृति कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित  

 

 

जगन्नाथपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड प्रदेश भाजपा कमिटी के निर्देश पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “अटल स्मृति वर्ष” के तहत जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध में निर्णायक नेतृत्व और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक पहलों के माध्यम से देश को मजबूती दी। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के गठन का सपना साकार किया, लेकिन आज झारखंड दिशाहीन हो गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा अटल जी के विचारों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि संघर्ष और अस्मिता की पहचान है। अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पहचान को संवैधानिक दर्जा दिया, लेकिन आज आदिवासी समाज के अधिकारों पर संकट है और वनभूमि पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अटल जी की विरासत और झारखंड की आत्मा की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा।

मुख्य वक्ता देवेंद्र सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार राष्ट्रहित, विकास और सुशासन पर आधारित थे, जो आज भी भाजपा की नीति का आधार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन की मजबूती जरूरी है। झारखंड में बदलाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधार का है।

कार्यक्रम के दौरान रेशमी कुमारी एवं ब्रजमोहन सिंकू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष अर्जुन सरदार (जैंतगढ़) और चंद्रमोहन गोप (नोवामुंडी) का स्वागत देवेंद्र सिंह द्वारा माला पहनाकर किया गया।

सम्मेलन में अजीत सिंह, आसना बिरुवा, परमेश्वर महतो, शंभु हाजरा, अर्जुन सरदार, चंद्रमोहन गोप, रानी तिरिया, चर्चिल केराई, रविराज दास, बिरबल हेस्सा, सुकेश सिंह, घनश्याम कोड़ा, मानसिंह चाम्पिया, अनुज जेराई, राणा बोस, संजीव राय, धर्मेंद्र झा, जीतू राठौर, हरप्रीत सिंह, राजू नाग, सुखराम कोड़ा, सुखराम लागुरी, शत्रुघन लागुरी, अमित महापात्र, राजू दास, मदन कुम्हार, दुर्गा कुजूर, दिलीप निषाद, कृष्ण पुरती, बामिया लागुरी, नीलाम्बर गोप, छोटराय लोहार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *