LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

झालसा के सहयोग से समाज के सभी बच्चों का बन रहा आधार: तौसीफ मेराज

ईचागढ़: चांडिल प्रखण्ड के चिलगु पंचायत सचिवालय में बुधवार को साथी अभियान के तहत निरश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झालसा के निर्देशानुसार और डालसा सरायकेला के तत्वावधन में सम्पन्न हुआ।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और लाभ पहुंचना है। जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि यह अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। वहीं सरायकेला जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि हर निराश्रित बच्चा सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके बल्कि उन्हें सामाजिक,शैक्षाणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त मिल सके। इस मौके पर पीएलवी नेहा कुमारी,गंगा सागर पाल, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *