Newsझारखण्ड

झामुमो का भाजपा पर हमला, कहा- शांति व्यवस्था भंग करने का है षड्यंत्र”

 

 

झामुमो के जिला मीडिया प्रभारी सुदामा हेम्ब्रम ने भोगनाडीह घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रच रही है और दंगाइयों के सहारे सत्ता पर काबिज होना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग झारखंड को मणिपुर बनाना चाहते हैं और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

हेम्ब्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विकास, एकता और प्रदेशवासियों की अस्मिता की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित हैं और जो भी प्रदेश को अशांत करने का षड्यंत्र रचेगा, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भाजपा को आदिवासियों का विरोधी बताया और कहा कि झामुमो के सजग कार्यकर्ता किसी भी सूरत में भाजपा को सफल नहीं होने देंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *