झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने नए थानेदार का स्वागत किया
राजनगर थाना में नव पदस्थापित थानेदार के चंचल कुमार से शुक्रवार को झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा के नेतृत्व में मुलाक़ात की। थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सभी ने अपना परिचय दिया और क्षेत्र के विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की। वहीं थाना प्रभारी ने सभी से क्षेत्र में क़ायम रखने में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान सोनाराम मुर्मू, श्याम टुडू, मुनीराम हेंब्रम, सुखलाल मुर्मू, घनश्याम महाकुड़, नुना मुर्मू, घासीराम मुर्मू आदि शामिल थे।