Newsझारखण्ड

झामुमो नेता हिमांशु राय के निधन पर पार्टी ने जताया शोक

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हिमांशु राय उर्फ बबलू राय के निधन पर झामुमो जिला समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु राय का निधन शनिवार 10 जनवरी 2026 को सुबह 9.45 बजे चाईबासा रेलवे स्टेशन स्थित उनके आवास पर हुआ। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर है।

 

जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि हिमांशु राय ने झारखंड आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता रहे और संगठन में रहते हुए सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

निधन की सूचना मिलते ही झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम सहित जिला समिति के कई नेता उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इसके बाद बड़ी बाजार स्थित मुक्तिधाम तक निकाली गई शव यात्रा में भी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

हिमांशु राय के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पूर्ति, जगत माझी, सुखराम उरांव, सोनाराम देवगम, राहुल आदित्य, बुधराम लागुरी, पवन सिंह, विश्वनाथ बाड़ा, राहुल तिवारी, दीपक कुमार प्रधान, भुवनेश्वर महतो, मोहम्मद इकबाल अहमद, केसर परवेज, तूराम बिरुली, हरीश सांडिल, अल्ला अकबर, वृंदावन गोप, नितेश कुमार करुवा, अर्जुन बानरा, तारकांत सीजुई, रंजीत यादव, मन्नाराम कुदादा, दुर्गा चरण देवगम, अकबर खान, अशोक दास, लाला राउत और प्रेम सिंह मुंडरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

 

पार्टी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *