Newsझारखण्डसरायकेला

झारखंड आंदोलनकारी के पिता व जिला परिषद उपाध्यक्ष के ससुर राजकिशोर महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर 

 

सरायकेला खरसावां जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के ससुर व झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो के पिता राजकिशोर महतो (90) वर्ष से अधिक का गुरुवार सुबह आज निधन हो गया. जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बताया जा रहा है कि राजकिशोर महतो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. जहां उनका इलाज जमशेदपुर के अस्पताल में चल रहा था. वही स्वस्थ होकर गम्हरिया स्थित आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था. गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे राजकिशोर महतो ने अंतिम सांस ली. स्व राजकिशोर महतो अपने पीछे पांच पुत्र, पुत्रवधू समेत 10 पोता- पोती भरपूर परिवार छोड़ गए. उनके निधन पर समाज के लोगों ने शोक व्यक्त किया और कहा कि स्व राजकिशोर महतो का समाज सेवा में उनकी बहुत दिलचस्पी थी. वे एक सहज इंसान थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *