LatestNewsझारखण्ड

झारखंड : बारिश और चक्रवात से किसानों की फसल बर्बाद, कांग्रेस ने मांगी राहत

झारखंड में लगातार बारिश और चक्रवात के प्रभाव से किसानों की फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। कई जिलों में खेतों में रखा पका हुआ धान पानी में सड़ गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थिति गंभीर होते देख कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ब्युटी मंडल ने राज्य सरकार और केंद्र से तत्काल राहत प्रदान करने की अपील की है।

 

ब्युटी मंडल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य की कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को टैग करते हुए लिखा कि किसानों की महीनों की मेहनत पर चक्रवात और बारिश ने पानी फेर दिया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित किसानों का त्वरित सर्वे कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के पास भंडारण की पर्याप्त सुविधा नहीं है और पूंजी की कमी के कारण वे दोबारा खेती शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में सरकार को शीघ्र राहत राशि देकर उन्हें दोबारा खड़ा होने में मदद करनी चाहिए। कई जिलों से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि खेतों में रखी फसल पूरी तरह सड़ चुकी है और किसान निराशा में हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *