JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा गया

आज झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों की मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग की गई।

 

प्रभारी प्राचार्य, ए.बी.एम. कॉलेज, गोलमुरी, जमशेदपुर के माध्यम से कुलपति महोदया को संबोधित इस ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि –

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर वर्क्स कॉलेज, दी ग्रेजुएट स्कूल फॉर विमेन, ए.बी.एम. कॉलेज गोलमुरी, तथा एल.बी.एस.एम कॉलेज करनडीह जैसे प्रतिष्ठित महाविद्यालयों में वर्ष 2017 से 2025 तक इंटरमीडिएट में नामांकित छात्र-छात्राओं द्वारा जमा की गई राशि (A अकाउंट में) का उचित उपयोग अब तक नहीं किया गया है।

 

छात्र मोर्चा ने मांग की है कि इन जमा राशियों से कॉलेज परिसरों में स्मार्ट लाइब्रेरी, शैक्षणिक प्रयोगशालाएं एवं अन्य डिजिटल पठन-पाठन सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके।

 

साथ ही साथ, वर्ष 2018 से 2025 तक छात्र संघ की जमा राशि एवं स्पॉट कोटा से संबंधित राशि भी संबंधित कॉलेजों के A अकाउंट में स्थानांतरित करने की मांग की गई है, ताकि कॉलेज के समग्र विकास में उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

 

इस अवसर पर झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत, बिपिन शुक्ला, वरुण झा, अंकित मिश्रा, सौरव कुमार सिंह, बिट्टू कुमार, कारण, एवं अरुण कुमार उपस्थित रहे।

 

झारखंड छात्र मोर्चा ने कुलपति महोदया से मांग की है कि इस विषय में त्वरित और ठोस कदम उठाया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक अधिकार प्राप्त हो सकें

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *