झारखंड छात्र मोर्चा की अपील: 12वीं की पढ़ाई के लिए अंगीभूत महाविद्यालय में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दें
झारखंड छात्र मोर्चा ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील की है। संगठन ने मांग की है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के छात्रों को 12वीं की पढ़ाई उसी महाविद्यालय से पूर्ण करने की अनुमति दी जाए।


राज्यपाल सचिवालय, झारखंड रांची के कार्यालय से निर्गत पत्र के अनुसार, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई बंद करने का निर्देश दिया गया है। इससे वर्तमान सत्र के छात्रों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।
झारखंड छात्र मोर्चा ने मांग की है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के छात्रों को 12वीं की पढ़ाई उसी महाविद्यालय से पूर्ण करने की अनुमति दी जाए। संगठन का तर्क है कि नए सत्र के लिए नए नियम लागू करना उचित है, लेकिन वर्तमान सत्र के छात्रों की पढ़ाई बाधित करना न्यायसंगत नहीं है।
इस कार्यक्रम में झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णा कामत, नगर अध्यक्ष बिपिन शुक्ला, विनीत सहगल, विशाल होश, कारण मेहरा, निखिल यादव, शुभम, गुलाब अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

