Newsझारखण्ड

झारखंड के चर्चित विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात, पंचायत फंड व रोजगार पर रखी कई अहम माँगें

 

रांची। झारखंड के चर्चित विधायक जयराम महतो ने आज रांची स्थित आवास पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाक़ात कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए दो वर्षों से लंबित पंचायत प्रतिनिधियों के फंड को अविलंब जारी करने, राज्य स्तरीय पंचायत सहायकों की समस्या समाधान, डुमरी प्रखंड में BDO पदस्थापन तथा सेवाटाॅड़ (उत्तराखंड क्षेत्र) के संकीर्ण एवं जर्जर पुल के पुनर्निर्माण की माँग रखी।

 

विधायक महतो ने कहा कि पंचायतों में फंड नहीं मिलने से विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। सड़क, नाली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी ढांचे के काम रुके पड़े हैं।

 

उन्होंने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार को लेकर गंभीर चिंता जताई। कहा—

“झारखंड के युवा मज़बूर होकर पलायन कर रहे हैं। रोजगार की तलाश में उन्हें प्रदेश से बाहर जाना पड़ता है, परिवार से दूर रहना पड़ता है। पलायन आज झारखंड की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। हम युवाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

 

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने सभी मुद्दों पर त्वरित और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *