LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

झारखंड के पाइका नृत्य का डंका बजेगा जापान में

ईचागढ़ -:* अंतर्राष्ट्रीय छऊ एवं पाइका नृत्य कलाकार एवं झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेने के लिए रवाना हुई। जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में अपना नृत्य प्रदर्शन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कलाकार तथा झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो मंगलवार को स्थानीय बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वही प्रभात कुमार महतो ने बताया कि 8 से 10 अप्रैल तक दिल्ली में रिहर्सल होगा और 10 अप्रैल को भारत के 25 सदस्यीय कलाकारो के साथ शाम में नई दिल्ली से जापान के लिए प्रस्थान करेंगे। यह सांस्कृतिक दल आगामी 11 अप्रैल को जापान पहुंचेंगा। उन्होंने बताया कि 12 से 19 तक पूरी दुनिया से जुटे लोगों के समक्ष ओसाका में नृत्य प्रदर्शन होगा। संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार की ओर से पूरे भारतवर्ष से 25 कलाकारों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। झारखंड से प्रभात कुमार महतो का चयन संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया गया है। सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव के रहने वाले प्रभात कुमार महतो के लिए विदेश में कार्यक्रम प्रस्तुति का यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी इन्होंने ताइवान,भूटान,हांगकांग में अपना नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर रांची एयरपोर्ट पर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख झारखंड लोक कलाकार संघ की उपाध्यक्ष सह कुड़ुख लोक कलाकारा अनीता उरांव एवं नागपुरी के वरिष्ठ लोक कलाकार सुनील कुमार महतो ने बुके एवं फूल माला पहनाया एवं भव्य प्रस्तुति देकर भारत का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *