झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की धमकी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी गुरुवार देर रात एक मोबाइल नंबर से दी गई, जिसमें धमकी देने वाले ने मंत्री से कहा कि तुमको 24 घंटे में उड़ा देंगे।


स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले की जानकारी रांची एसएसपी को दी है और पुलिस से पूरे मामले की छानबीन करने का अनुरोध किया है। डॉ. अंसारी ने बताया कि वे राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी को देखने दिल्ली आए थे, जिनकी शुक्रवार को हार्ट सर्जरी होनी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए हैं।

