“झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला, 172 लोगों पर केस दर्ज”
झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र में इस योजना का लाभ अनाधिकृत रूप से लेने के आरोप में 172 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है


यह एफआईआर 9 जुलाई को हेंदलजुड़ी पंचायत की प्रभारी सचिव मंगल टुडू की शिकायत पर दर्ज हुई है योजना केवल झारखंड की महिलाओं के लिए निर्धारित थी लेकिन जांच में सामने आया है कि आरोपियों में 39 बिहार के किशनगंज जिले और 133 पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी हैं यानी इन लाभार्थियों का झारखंड से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन आरोपियों में 40 पुरुष भी शामिल हैं जिन्होंने खुद को महिला बताकर योजना का लाभ उठाया इन लोगों ने आवेदन फॉर्म में पति का नाम कॉलम में भी पुरुषों के नाम दर्ज किए हैं जिससे फर्जीवाड़ा स्पष्ट होता है इसके अलावा 12 ऐसे लोग भी लाभार्थियों की सूची में शामिल पाए गए जिनका कोई स्पष्ट या सत्यापित पता नहीं है
सभी 172 व्यक्तियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया और खुद को महिला दर्शाया इस पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी जांच झारखंड पुलिस की सीआईडी को सौंपी जाएगी सीआईडी यह पता लगाएगी कि क्या इस तरह की धोखाधड़ी अन्य जिलों में भी हुई है और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता है
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

