HealthJamshedpurLatestNewsझारखण्ड

झारखंड में 2027 तक कुष्ठ रोग मुक्त लक्ष्य! पूर्वी सिंहभूम में भी शुरू होगा खोज अभियान 2025

राज्य कुष्ठ निवारण कार्यालय झारखंड रांची की ओरसे — कुष्ठ रोग खोज अभियान 2025 को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं।

राज्य कुष्ठ निवारण कार्यालय झारखंड रांची की ओर से  की ओर से इस अभियान से पहले दो दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक का आयोजन आई.पी.एच. सभागार में किया गया।

बैठक में राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि झारखंड से वर्ष 2027 तक कुष्ठ रोग का पूर्ण उन्मूलन सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में जिला स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे।

प्रशिक्षण में डॉ. वी. संताराम, डॉ. शिवकुमार, डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. किरण अखाड़े और डॉ. गौतम ने प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार पद्धति (MDT), रिएक्शन मैनेजमेंट और सेल्फ केयर से जुड़ी जानकारी दी।

पूर्वी सिंहभूम के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि यह अभियान 10 से 26 नवंबर तक चलेगा।

इस दौरान 2289 खोजी दल — जिनमें सहिया, पुरुष स्वेच्छिक कार्यकर्ता और 320 सुपरवाइजर शामिल रहेंगे — घर–घर जाकर संदेहास्पद मरीजों की पहचान करेंगे और उन्हें नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क जाँच व इलाज के लिए भेजेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *