Newsझारखण्ड

झारखंड में बारिश से फसल बर्बाद, सरकार पहुंचाएगी मदद | कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बयान

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सरकार जल्द ही किसानों को मदद पहुंचाएगी। वे बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित रबी फसल कर्मशाला में बोल रही थीं।

 

मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बारिश से नुकसान हुआ है, लेकिन किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं। सरकार हर संभव सहायता देगी। उन्होंने कृषि अधिकारियों से कहा कि वे किसानों से लगातार जुड़े रहें, उनकी समस्याएँ समझें और समय पर बीज, तकनीकी जानकारी और ऋण सुविधा उपलब्ध कराएँ।

 

कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि खेती को संगठित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए फसल कैलेंडर तैयार किया जा रहा है ताकि समय पर बीज और संसाधन मिल सकें।

 

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अधिक वर्षा से नुकसान हुआ है, लेकिन यह नमी अब रबी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और मिट्टी प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

 

कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने कहा कि यह कर्मशाला किसानों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी और रबी फसल की बेहतर पैदावार में मदद करेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *