LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

झारखंड में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई की मांग: आजसू छात्र संघ ने मांडू विधायक से की मुलाकात

आजसू छात्र संघ ने मांडू के विधायक निर्मल महतो से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की बीएड और पीजी स्तर की पढ़ाई शुरू करने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया है कि वे आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे।

 

आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की स्नातकोत्तर की पढ़ाई न होना झारखंड के मूलवासी और आदिवासियों के लिए सांस्कृतिक क्षति है। झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं की स्नातकोत्तर स्तरीय पढ़ाई होनी चाहिए।

 

विधायक निर्मल महतो ने कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और झारखंड के छात्रों के हित में काम करेंगे। आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने विधायक से विस्तृत चर्चा की और जल्द ही महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *